{"_id":"68c9a5cc82c5dd9bba04c707","slug":"parents-service-honor-ceremony-will-be-held-in-arya-samaj-temple-on-21st-jind-news-c-199-1-sroh1006-141047-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 21 को आर्य समाज मंदिर में होगा माता-पिता सेवा सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 21 को आर्य समाज मंदिर में होगा माता-पिता सेवा सम्मान समारोह
Tue, 16 Sep 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
16जेएनडी47-पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्वामी धर्मदेव महाराज। संवाद
सफीदों। आर्य समाज के तत्वावधान में 21 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में माता-पिता सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वामी धर्मदेव महाराज ने प्रेसवार्ता ने कहा कि कार्यक्रम में सुबह धर्माचार्य सुनील देव शास्त्री के सानिध्य में वेद मंत्रों के साथ विशाल यज्ञ होगा।
समारोह में समाज के उन आदर्श माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने जीवन में उच्च संस्कार, समर्पण और समाज को प्रेरणा देने का कार्य किया है। बच्चे अपने माता-पिता के पैर धोकर, उन्हें मिठाई खिलाकर व वस्त्र आदि भेंट देकर सबके सामने एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे।
उसके बाद दस से 12 बजे तक भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं वैदिक विवेचना होगी। इसमें श्राद्ध पक्ष के महत्व पर विशेष वैदिक दृष्टिकोण से प्रकाश डाला जाएगा जिससे समाज अंधविश्वासों से मुक्त होकर सत्य वैदिक विचारों को समझ सके। अंत में शांति पाठ के बाद भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
आर्य समाज के प्रधान यादविंद्र बराड़ ने बताया कि हमारा यह प्रयास है कि समाज में माता-पिता के प्रति आदर, सेवा और संस्कार की भावना को जागृत किया जाए व श्राद्धपक्ष जैसे अवसरों पर वैदिक विवेचना द्वारा लोगों को सही ज्ञान दिया जाए।
आर्य समाज मंत्री संजीव आर्य ने बताया कि सफीदों के क्षेत्र में यह कार्यक्रम पहली बार इतनी धूमधाम के साथ वैदिक परंपरा से मनाया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस पावन एवं प्रेरणादायी आयोजन में सपरिवार पहुंचकर समाज को उन्नति देने वाले इस प्रयास का हिस्सा बनें। संवाद