फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy procurement slows in mandis, INLD stages protest over delay in payment

Jind News: मंडियों में धान खरीद धीमी, भुगतान में देरी का आरोप... इनेलो ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement slows in mandis, INLD stages protest over delay in payment
फोटो 08जेएनडी08-अनाज मंडी नरवाना में प्रदर्शन करते हुए इनेलो नेता और कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर् - फोटो : shiv tripathi
जींद। इनेलो की जिला इकाई ने वीरवार को नरवाना, उचाना और अलेवा अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि अब तक मंडियों में करीब सात लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जबकि खरीद करीब 1.26 लाख मीट्रिक टन ही हुई है। उन्होंने दावा किया कि खरीदे गए धान की कीमत करीब 307.57 करोड़ रुपये बनती है, जबकि किसानों को अब तक करीब 13.52 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धान का एमएसपी 2461 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन किसानों को कम दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को 10 से 15 दिन तक मंडियों में फसल बिकने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमी के नाम पर भी किसानों को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 17 प्रतिशत से कम नमी वाली फसल की खरीद में भी दिक्कतें आ रही हैं। जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू ने कहा कि इनेलो किसानों की समस्याओं को लेकर उनके साथ खड़ी है और मांगें पूरी होने तक आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में रामफल कुंडू, प्रदीप गिल, प्रो. धर्मेंद्र ढुल, रामेश्वर पहलवान, वेद सिंह मुंडे, जयकुमार पवार, प्रदीप नैन, बिल्लू पेगां, अंग्रेज नैन, बलराज नगूरां, कुलदीप नैन धमतान, कर्ण सिंह अलेवा, छबील दास मोर, छोटूराम बेलरखा, प्रो. दयानंद और सुशील सरपंच मौजूद रहे।


पंजीकरण और मैपिंग में अनियमितता का आरोप
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने मंडियों में किसानों के लिए शौचालय, पीने के पानी और भोजन जैसी सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाखों एकड़ फसल का पंजीकरण और मैपिंग नहीं होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजीकरण के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है तथा अधिकारी और मिलर मिलकर किसानों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed