फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy procurement slows in mandis, farmers upset over lack of timely lifting

Jind News: मंडियों में धान खरीद धीमी, समय पर उठान नहीं होने से किसान परेशान

Fri, 09 Oct 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement slows in mandis, farmers upset over lack of timely lifting
08जेएनडी22: लघु सचिवालय में धान खरीद को लेकर डीसी को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू के पदा​धिकारी। स - फोटो : shiv tripathi
जींद। मंडियों में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार की अध्यक्षता में किसानों ने लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मंडियों में धान की सुचारु खरीद करवाने के साथ खरीदे गए धान का समय पर उठान सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों ने कहा कि पिछले कई दिनों से मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे किसानों को खरीद प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खरीद होने के बाद भी मंडियों से समय पर उठान नहीं होने के कारण फसल के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। इससे मंडियों में जगह की समस्या पैदा होने के साथ नई फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को भी परेशानी हो रही है। भाकियू नेताओं ने कहा कि धान की आवक लगातार जारी है। ऐसे में यदि खरीद और उठान की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में मंडियों में स्थिति और बिगड़ सकती है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed