फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy procurement in the district crosses

Jind News: जिले में धान खरीद 70 हजार मीट्रिक टन के पार

Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement in the district crosses
जींद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक और खरीद लगातार जारी है, लेकिन खरीदी गई फसल का उठान धीमा होने से मंडियों में धान का ढेर बढ़ रहा है। 17 अक्तूबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 98,955 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंच चुका है। इसमें से 70,019 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं, खरीदी गई फसल में से 21,521 मीट्रिक टन का ही उठान हुआ है। अभी 48,498 मीट्रिक टन धान मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में नरवाना खरीद के मामले में सबसे आगे है। यहां 35,629 मीट्रिक टन धान की आवक में से 32,100 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। इसके बाद पुरानी अनाज मंडी उचाना में 13,110 मीट्रिक टन और सफीदों में 5,147 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। धमतान मंडी में 4,029 मीट्रिक टन और अलेवा में 3,509 मीट्रिक टन खरीद दर्ज की गई। नरवाना में खरीदे गए 32,100 मीट्रिक टन धान में से 12,622 मीट्रिक टन का उठान हुआ है, जबकि 19,478 मीट्रिक टन का उठान बाकी है। पुरानी अनाज मंडी उचाना में 4,100 मीट्रिक टन धान उठाया गया है और 9,010 मीट्रिक टन मंडी में शेष है। धमतान में 3,769 मीट्रिक टन सरकारी खरीद में से 938 मीट्रिक टन का उठान हुआ है।
विज्ञापन

बाक्स
मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही। मंडियों में धान आते ही खरीद करवाई जा रही है, जबकि उठान की गति भी बढ़ाई जा रही है। अगर किसी मंडी में किसान को दिक्कत आती है तो किसान शिकायत कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--राजेश आर्य जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed