फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy arrivals pick up pace at Narwana mandi; lifting remains slow.

Jind News: नरवाना मंडी में धान की आवक तेज, उठान धीमा

Thu, 08 Oct 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals pick up pace at Narwana mandi; lifting remains slow.
फोटो 9 नरवाना। धान से भरे बेगो ओर धान की ढेरियों से अटी पड़ी नरवाना की नई अनाज मेला मंडी। संवाद - फोटो : Archive
नरवाना। नरवाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है लेकिन उठान धीमा होने से किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। मंडी में अब तक करीब 1,54,971 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है, जबकि 1,42,028 मीट्रिक टन धान बिना बिका पड़ा है। बुधवार को मंडी में 691 गेट पास काटे गए और करीब 38,129 क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक 2,798 गेट पास हो चुके हैं। बुधवार को हैफेड ने 3,268 क्विंटल धान की खरीद की। खरीद के बाद भरे गए बैगों का उठान नहीं होने से मंडी में जगह की समस्या भी बढ़ रही है। यदि आवक इसी तरह जारी रही तो आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। मार्केट कमेटी के सचिव रोशन लाल ने बताया कि अभी तक मिल अलॉट नहीं हुए हैं, इसलिए खरीदे गए धान के उठान में दिक्कत आ रही है। एजेंसियां खरीद कर रही हैं। मिल अलॉट होते ही उठान शुरू हो जाएगा और किसानों व आढ़तियों को परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed