फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Our struggle is not only for change of power, but to change the atmosphere of the state: Hooda

हमारा संघर्ष सिर्फ सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, प्रदेश का वातावरण बदलने का : हुड्डा

Fri, 19 Nov 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Our struggle is not only for change of power, but to change the atmosphere of the state: Hooda
लोगों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद - फोटो : Jind
जींद। कांग्रेस के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनका संघर्ष सिर्फ सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश का वातावरण बदलने के लिए है। उन्होंने कहा कि कोई भी वर्ग प्रदेश की सरकार से खुश नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा कहती थी 75 पार और जजपा कहती थी भाजपा का करेंगे यमुना पार। बावजूद इसके चुनाव के बाद स्वार्थ के कारण दोनों यार बन गए।
विज्ञापन

सफीदों रोड स्थित उत्तम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आज किसानों को फसल पर एमएसपी नहीं रहा है। कांग्रेस के समय न तो खाद पर टैक्स था और न ही किसानों से जुड़े अन्य सामानों पर था। इस सरकार ने किसानों से जुड़े हर सामान पर कर लगाकर उसे महंगा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल में बेरोजगारी व अपराध बढ़े
हुड्डा ने कहा कि सात साल पहले जहां हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और रोजगार के मामले में देश पर नंबर एक पर था। इसके अलावा अपराध पर भी सरकार ने अंकुश लगाया था। वहीं, आज की सरकार के दौर में प्रदेश बेरोजगारी व अपराध में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में रिहायसी प्रमाण पत्र के लिए 15 साल की पात्रता है, लेकिन बाहरी लोगों को सुविधा देने के लिए प्रदेश में यह पात्रता पांच साल की गई है। इसके चलते ही बिजली निगम में नौकरी पर लगे 180 में से महज 22 एसडीओ हरियाणा के थे। उसके बाद हुई दूसरी भर्ती में 80 में से महज दो हरियाणा के थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय सरकारी कर्मचारियों की संख्या चार लाख थी। सात साल में जनसंख्या बढ़ी है। इस हिसाब से नौकरियां बढ़नी चाहिए थीं, लेकिन अब महज 2 लाख 80 हजार कर्मचारी बचे हुए हैं।

पहले की सरकारों में भी रहा भ्रष्टाचार पर इतना नहीं
हुड्डा ने कहा कि पहले की सरकारों में भी भ्रष्टाचार रहा है, लेकिन इतनी भ्रष्ट व निकम्मी सरकार उन्होंने कभी नहीं देखी। आजकल हर काम में भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके समक्ष जो समस्याएं उठाई हैं, वह उनको विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed