फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   OPD timings changed in Civil Hospital from today, doctors will be available from 9 am.

Jind News: नागरिक अस्पताल में आज से बदली ओपीडी की टाइमिंग, नौ बजे से मिलेंगे डॉक्टर

Fri, 16 Oct 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
OPD timings changed in Civil Hospital from today, doctors will be available from 9 am.
15जेएनडी22: जींद नागरिक अस्पताल। संवाद - फोटो : credit
जींद। मौसम में बदलाव के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल दिया है। शुक्रवार से जींद के नागरिक अस्पताल सहित उपमंडल स्तर के अस्पतालों में मरीजों की जांच सुबह नौ बजे से शुरू होगी और दोपहर तीन बजे तक चलेगी। गर्मियों में ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलती थी। नई व्यवस्था के तहत पर्ची बनवाने और दवा लेने का समय भी सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि ओपीडी, दवा वितरण और जांच से जुड़े समय में बदलाव के निर्देश सभी चिकित्सकों को जारी कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था आगामी 15 अप्रैल तक लागू रहेगी। मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले नए समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें जांच और दवा लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक लिए जाएंगे सैंपल
अस्पताल की लैब में खून सहित अन्य जांचों के लिए सैंपल सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लिए जाएंगे। इसके बाद जांच रिपोर्ट दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को सलाह दी है कि जांच करवाने के लिए निर्धारित समय के भीतर पहुंचें, ताकि सैंपल देने और रिपोर्ट लेने की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ीं वायरल की शिकायतें
दिन में गर्मी और रात में ठंडक के कारण अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

बाक्स
वायरल संक्रमण में गले में खराश, खांसी, जुकाम, तेज बुखार, कंपकंपी, थकान और बदन दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार करवाना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article