फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One lakh rupees cheated from employee by sending link on mobile

Jind News: मोबाइल पर लिंक भेजकर कर्मचारी से ठगे एक लाख रुपये

Tue, 29 Oct 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees cheated from employee by sending link on mobile
जींद। मोबाइल पर लिंक भेजकर उपभोक्ता मामले मंत्रालय के कर्मचारी से एक लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


छातर गांव निवासी जोगिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उपभोक्ता मामले मंत्रालय दिल्ली में नौकरी करते हैं। उन्होंने आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन का कनेक्शन लिया हुआ है। इसका बिल वह आईजीएल कंपनी के भेजे गए लिंक के माध्यम से भरते हैं। 15 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर कंपनी की तरफ से एक लिंक भेजा गया, जिसमें गैस के बिल को अपडेट करने के लिए लिखा था। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये कट गए। इस दौरान उसका मोबाइल भी हैक हो गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिम निकाली दिया। साइबर थाना पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed