फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One killed, one injured in road accident

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Sat, 14 Aug 2021 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in road accident
सफीदों(जींद)। पानीपत रोड स्थित गांव अंटा के पास एक अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कालवा निवासी हाल पानीपत के मतलौडा के रहने वाले रामपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रामपाल व पानीपत निवासी मोनू स्कूटी से शाम करीब छह बजे सफीदों की तरफ आ रहे थे। जब वह अंटा गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात ट्रक की चपेट में उनकी स्कूटी आ गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, यहां रामपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मोनू को गंभीर हालत के चलते पानीपत के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। रविवार को इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed