फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   one Deputy Chief Minister each from Dalit and backward class in coalition haryana government, said Mayawati

Haryana Election: गठबंधन सरकार में दलित व पिछड़ा वर्ग से होंगे एक-एक उपमुख्यमंत्री, BSP सुप्रीमो मायावती बोलीं

Thu, 26 Sep 2024 10:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Sep 2024 10:34 AM IST
सार

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल ने भी यही से अपना राजनीतिक संघर्ष शुरू किया और किसान-कमेरे के हित में कदम उठाए। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।

विज्ञापन
one Deputy Chief Minister each from Dalit and backward class in coalition haryana government, said Mayawati
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : संवाद

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी और चौ. अभय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री होंगे। गठबंधन सरकार में दलित समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस व भाजपा को आरक्षण विरोधी दलों की संज्ञा देते हुए कहा कि आरक्षण बचाने के लिए ऐसे दलों को सत्ता से दूर करना जरूरी है। मायावती ने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने की भी मांग की। मायावती उचाना की अनाजमंडी में चौ. देवीलाल की 111वीं जयंती पर इनेलो की ओर से आयोजित सम्मान दिवस रैली को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाना होगा। दोनों पार्टियों ने देश और प्रदेश में किसी भी वर्ग का विकास नहीं किया। उन्होंने फूट डालो राज करो नीति के तहत सरकार चलाईं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो विदेशों में जाकर भारत में आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। इसके उलटा देश में जहां चुनाव आते हैं, वहां कहते हैं कि वह आरक्षण के पक्ष में हैं। वह तो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। कांग्रेस देश में दोहरी नीति अपना रही है।
विज्ञापन


इन दोनों पार्टियों को सबक सिखाना जरूरी है। कांग्रेस-भाजपा एंड कंपनी को वोट नहीं देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में रही भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन काले कानून पारित किए। उन्होंने असहाय, दलितों, मजदूरों, व्यापारियों का विकास नहीं किया। रैली को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, बसपा हरियाणा-पंजाब के प्रभारी रणधीर बैनीवाल, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल टीगड़ा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान खुशहाल तो देश मालामाल : ओमप्रकाश चौटाला
90 वर्षीय इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जितने लोग सभा स्थल में बैठे हैं, उससे कहीं अधिक सड़कों पर बाहर भीड़ है। जींद को संघर्ष की धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल को अपनी राजनीतिक शक्ति इसी धरा पर सबसे अधिक मिली थी। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है और किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है।

आज किसानों को उसकी फसलों का निर्धारित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान तारमीरा, सरसों, गन्ना पैदा करता है, लेकिन लागत भी नहीं मिलती है। चीनी के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। डीजल व पेट्रोल के दामों में इजाफा हो रहा है। किसान जिस ट्रैक्टर पर चलता है, उसमें डलने वाले डीजल के दाम हर रोज बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन जिस तेल से जहाज चलता है, उस तेल के दाम में मंदा आता है। दरअसल, यह पूंजीपतियों की सरकारें हैं।

कांग्रेस कर रही दलितों का अपमान : अभय चौटाला
इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल ने भी यही से अपना राजनीतिक संघर्ष शुरू किया और किसान-कमेरे के हित में कदम उठाए। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। इस वजह से नशा भी बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। किसानों ने 13 माह तक आंदोलन किया और 750 से अधिक किसान शहीद हो गए।


कांग्रेस के 300 यूनिट मुफ्त बिजली, छह हजार पेंशन और 100-100 गज के प्लाट गारंटियों को अभय चौटाला ने लॉलीपाप बताते हुए कहा कि बसपा-इनेलो की सरकार बनने पर पहली कलम से वह सभी वादे पूरे करेंगे। गठबंधन सरकार बनने पर वह 7500 रुपये पेंशन महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर देंगे। हर महिला को प्रति माह 1100 रुपये रसोई खर्च दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed