फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One accused arrested for grabbing Rs 1 crore in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का एक आरोपी काबू

Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for grabbing Rs 1 crore in the name of getting a job
जींद। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, रोहिणी कोर्ट व दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 96 युवाओं से करीब एक करोड़ रुपये हड़पे गए थे। इस मामले में मंगोलपुरी नई दिल्ली निवासी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले का मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार को चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने इस धोखाधड़ी में दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सोहन गोयल, उसकी पत्नी किरण गोयल, शारदा, उसका पति विकास, विष्णु गोयल, सुमित व जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। उचाना मंडी निवासी यशपाल ने 23 जुलाई को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्तूबर 2019 में सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी सोहन गोयल व उसकी पत्नी किरण गोयल उनको किसी केस के सिलसिले में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में मिले थे। जहां पर सोहन गोयल ने उसको बताया कि वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का रीडर है। उसने कहा कि अगर कोई नौकरी संबंधित कोई काम हो तो उसको बता देना। इसी दौरान उसकी पत्नी किरण गोयल ने बताया कि उसके पति सोहन गोयल के सुमित व जितेंद्र जैन मित्र हैं और दोनों ही जज हैं। चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब कोर्ट को जो नौकरी निकाली जाती है, उनको भर्ती कराने की जिम्मेदार सुमित व जितेंद्र जैन की है। इसके बाद मैंने कई बार सोहन गोयल से सुमित व जितेंद्र जैन से मिलवाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी दंपती ने कहा कि वह दोनों जज हैं और सीधे किसी से नहीं मिलते हैं। जब उनका नंबर मांगा तो आरोपियों ने कहा कि उनका नंबर ट्रेस होता है, इसलिए वह फोन पर बात नहीं करते। अगर आपने बात करनी है तो वह कांफ्रेंस से बात करवा सकता है। कुछ दिनों के बाद सोहन गोयल का फोन आया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट व रोहिणी कोर्ट दिल्ली में चेंबर अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, चपरासी की भर्ती निकली हुई है। वह दंपती के झांसे में आ गया और उसने अपने जानकार व रिश्तेदारों के 75 युवाओं के कागजात व साक्षात्कार से पहले एक-एक लाख रुपये आरोपियों को दिए। इसी दौरान आरोपियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की भर्ती निकली है। इसलिए उसने आरोपियों को 21 युवकों के रुपये दे दिए। इस फर्जीवाड़े में फंसाकर करीब एक करोड़ रुपये दंपती ने उनसे हड़प लिए। बाद में उसको पता चला कि यह पूरा गिरोह है और लोगों को गुमराह करके इसी तरह की ठगी कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी सोहन गोयल, उसकी पत्नी किरण गोयल, शारदा, उसका पति विकास, विष्णु गोयल, सुमित व जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगोलपुरी नई दिल्ली निवासी संतोष कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed