फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On the strength of masked youths Aslah seized cash and Scorpio

नकाबपोश युवकों ने असलाह के बल पर नकदी व स्कार्पियो छीनी

Mon, 22 Sep 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Mon, 22 Sep 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन

एक सप्ताह में लुटेरे जिले में छटी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं और पुलिस है कि केवल जांच पड़ताल तक ही सिमट कर रह गई है। शनिवार देर रात एक बार भी लुटेरे एक घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन

 खानसर चौक पर स्थित जेसीबी मशीन की दुकान पर नकाबपोश युवकों ने हथियार के बल पर 19 हजार रुपये और स्कार्पियो गाड़ी छीनकर फरार हो गए। जबकि तीन लोगों को दुकान में बंधक बना दिया। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की नाकाबंदी करके लुटेरे युवकों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 खानसर चौक पर स्थित जगदंबा जेसीबी मशीन की दुकान संचालक गांव शाहनपुर निवासी जगपाल अपने दो साथी वार्ड छह सफीदों निवासी सुरेश, गांव खेड़ा खेमावती निवासी सुरेंद्र के साथ दुकान में टीवी देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दो नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुसे और शटर बंद कर लिया। दोनों युवकों ने असलाह के बल पर जगपाल की जेब से पांच हजार और सुरेश से 12 हजार, सुरेंद्र से दो हजार रुपये की नकदी तथा चार मोबाइल निकाल लिए। इतना ही नहीं स्कार्पियो गाड़ी की चाबी भी छीन ली और तीनों को शटर बंद करके दुकान के अंदर बंद कर दिया। लुटेरे स्कार्पियो गाड़ी से फरार हो गए। लुटेरे युवकों के जाने के बाद शटर को खोलकर तीनों व्यक्ति दुकान से बाहर निकले और राहगीरों के मोबाइल की सहायता से घटना की सूचना सफीदों थाना पुलिस को दी।
रास्ते में मिला छीना गया एक मोबाइल
खानसर चौक से छीने गए चार मोबाइल में से एक बोहली लिंक रोड पर पड़ा मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी गांव बोहली के लिंक रास्ते से होकर फरार हुए हैं। पुलिस ने जब मोबाइल की लोकेशन तलाश की तो लुटेरे युवकों की आखिर लोकेशन गांव खेड़ा खेमावती क्षेत्र में आई।

पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र के पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने खानसर चौक पर हुई वारदात के समय सभी पेट्रोल पंपों के फुटेज को देख रही है, ताकि इस बात का सुराग लग सके की लुटेरे युवक किस रास्ते से गए।

जल्द ही सुलझ जाएगी गुत्थी
सफीदों थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियो के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।


लूट की वारदात बढ़ी
सितंबर माह में जिले में लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं। जिले में जहां लूटपाट की छह घटनाएं हो चुकी है, वहीं सफीदों क्षेत्र में अकेले चार वारदात को चुकी है। लुटेरों के निशाने पर वाहन चालक ही बन रहे हैं। पहले जहां लुटेरों ने बाइक सवारों को अपना निशाना बनाया, वहीं शनिवार रात लुटेरे युवकों ने स्कार्पियो गाड़ी छीन ली। हालांकि पुलिस ने लूट की वारदात को सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, लेकिन पुलिस किसी भी वारदात को सुलझाने में कामयाब नहीं हुई। राहगीरों से लूट की हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed