{"_id":"6143829a8ebc3efefb7100a9","slug":"on-the-first-day-of-application-for-admission-in-iti-the-server-failed-jind-news-rtk6241944188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन के पहले दिन सर्वर ने दिया दोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन के पहले दिन सर्वर ने दिया दोखा
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लगाए गए हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते व?
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में दाखिले के लिए वीरवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन सर्वर में दिक्कत आने की वजह से आवेदन के लिए लिंक देर शाम तक नहीं खुल पाया। ऐसे में विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हुई।
गौरतलब है कि इस बार 10वीं कक्षा में 19 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सभी विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए तीन से चार हजार अतिरिक्त विद्यार्थी शामिल हैं, क्योंकि जब परीक्षा होती थी तो तीन से चार हजार विद्यार्थियों की री अपीयर आ जाती थी या फेल हो जाते थे। ऐसे में इस बार कॉलेजों की तरह आईटीआई में भी मेरिट लिस्ट ऊंची जाने की संभावना है। 25 सितंबर को मेरिट लिस्ट से लेकर अन्य शेड्यूल जारी किया जा सकता है। जिले की 21 सरकारी व निजी आईटीआई में लगभग पांच हजार सीटों पर दाखिला होना है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और पंजीकृत मोबाइल नंबर जरूरी है।
स्थानीय कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने कहा कि दाखिले से लेकर अन्य सभी जानकारियां पंजीकृत मोबाइल पर भी आएगी, इसलिए आवेदन करते समय पंजीकृत मोबाइल नंबर ही दें। वहीं सर्वर में दिक्कत होने के कारण विद्यार्थी देर शाम तक पहले दिन दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
अभाविप ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए बनाया हेल्प डेस्क
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जींद इकाई ने छात्रों की सहायता के लिए राजकीय पीजी कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाया है। परिषद के जिला संयोजक वीरेंद्र पिंडारा व प्रांत संयोजक नवीन योगी ने कहा कि विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी नहीं आए इसके मद्देनजर कार्यकर्ता उनकी सहायता कर रहे हैं। हेल्प डेस्क पर गोंद, स्टेपलर, पेपर, व्हाइटनर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मदद के लिए अभाविप लगातार प्रयासरत है। परिषद ने विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस अवसर पर नवदीप, सोमबीर, ललित, दीपक और दक्ष मौजूद रहे।
कॉलेजों में फीस जमा करवाने का अंतिम दिन कल
कॉलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वह 18 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीके से फीस जमा करने की सुविधा दी है। इसके बाद 21 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। -शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज जींद।