फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On average, 108 people are reported positive daily, two people died on Friday, 207 new ones were found.

प्रतिदिन औसतन 108 लोगों की रिपोर्ट आ रही पॉजिटिव, शुक्रवार को दो लोगों की मौत, 207 नए संक्रमित मिले

Fri, 16 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
On average, 108 people are reported positive daily, two people died on Friday, 207 new ones were found.
कोरोना संक्रमण ने अब तक अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को एक महिला एवं युवती की मौत होने के साथ 207 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अप्रैल महीने में अब तक 1741 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इतने लोग अब तक किसी भी महीने में संक्रमित नहीं हुए हैं। इसके अलावा पिछले चार दिन में रिकॉर्ड 850 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को संक्रमण की दर 24.59 प्रतिशत रही, जोकि अब तक सबसे अधिक है। दिनोंदिन बढ़ते जा रहे संक्रमण के मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग की पूरी व्यवस्था चरमराने लगी है। चिकित्सकों की कमी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कोरोना से निपट रहा है। अप्रैल महीने में औसतन प्रतिदिन 108 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के आशरी गेट निवासी 24 वर्षीय युवती की हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। युवती पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजन हिसार से शव को बिना बताए ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने के बाद कोविड नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने इसकी जानकारी नगर परिषद को दे दी। वहीं मुआना गांव निवासी 60 वर्षीय महिला की भी कोरोना की वजह से मौत हो गई। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज खानुपर में चल रहा था। चार दिन पहले ही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब तक सितंबर महीने में सबसे अधिक 1371 संक्रमण के मामले आए थे। लेकिन अप्रैल महीने में अब तक 1741 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पूरे जिले में अब तक 7684 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 6349 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 1127 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिन का रिकॉर्ड
पिछले चार दिन में 850 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जोकि अब तक इतनी तेज गति से कभी नहीं आई। 13 अप्रैल को 179, 14 को 271, 15 को 193 तथा 16 अप्रैल को 207 लोगों की रिपोर्ट आई है। अप्रैल महीने में अब तक औसतन 108 मामले प्रतिदिन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed