फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Omicron: Administration alerted, arrangements will be tested in hospitals

ओमिक्रॉन : प्रशासन हुआ सतर्क, अस्पतालों में परखीं जाएंगी व्यवस्थाएं

Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Omicron: Administration alerted, arrangements will be tested in hospitals
जींद। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है। डीसी नरेश नरवाल मंगलवार व बुधवार को दो दिन पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान वह सभी नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उपस्वास्थ्य केंद्र में खुद जाएंगे और यहां पर ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उनके साथ स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले करनाल व पानीपत में ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन अब हरकत में आ गया है। जिले के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष कार्यक्रम बनाया गया है। जिले के सभी प्रशासनिक कार्यालयों के बाहर वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा नागरिक अस्पतालों समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में वैक्सीन की रफ्तार हालांकि बहुत कम है लेकिन इस समय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा ओमिक्रॉन से निपटने के लिए हर प्रकार की सुविधाओं का जायजा लेने डीसी नरेश नरवाल मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय पूरे जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में बेडों की व्यवस्था, ऑक्सीजन की उपलब्धता, वेंटिलेटर, चिकित्सकों की संख्या, स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या की समीक्षा करेंगे। यदि ओमिक्रॉन जिले में दस्तक देता है तो इससे कैसे निपटा जाए, इसकी भी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
15 से 18 वर्ष के युवाओं का डाटा जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह से 15 से 18 वर्ष के युवाओं को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। फिलहाल यह वैक्सीन जिले को नहीं मिली है। इसके अलावा जिले के 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की संख्या का पता भी स्वास्थ्य विभाग लगा रहा है। मंगलवार को डीसी नरेश नरवाल स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे। स्वास्थ्य विभाग के 15 से 18 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सभी पर्याप्त संसाधन हैं। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। बेड की पूरी व्यवस्था है। दवाइयां, वेंटिलेटर तथा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में हैं। डीसी नरेश नरवाल दो दिवसीय दौरा कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे।
--डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed