फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Offline attendance of MNREGA workers should be implemented at work site: Ramesh

मनरेगा मजदूरों की काम की साइट पर ऑफलाइन हाजरी लागू हो : रमेश

Tue, 16 Sep 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Offline attendance of MNREGA workers should be implemented at work site: Ramesh
16जेएनडी17- मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा मजदूर व मेट। स्रोत यूनियन
जींद। जींद, करनाल और कैथल से आए मनरेगा मेट और मजदूरों ने हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर प्रदर्शन किया और डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन से पहले मनरेगा मेट व मजदूर नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। रमेश चंद्र ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की जियो टैग से हाजिरी बंद हो और काम की साइट पर ऑफ लाइन हाजिरी लागू हो।
विज्ञापन

नेहरू पार्क से प्रदर्शन शुरू करके रानी तालाब, रुपया चौक होते हुए मनरेगा मजदूर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर पहुंचे। जहां पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेट लगाकर रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

मनरेगा मेट एवं मजदूर यूनियन हरियाणा के महासचिव विनोद कुमार, सीटू सचिव कपूर सिंह, खेत मजदूर नेता प्रकाशचंद्र और रमेश चंद्र ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की जियो टैग से हाजिरी बंद हो और काम की साइट पर ऑफ लाइन हाजिरी लागू हो। मनरेगा में 200 दिन का काम और 800 रुपये मजदूरी लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी गांवों में मनरेगा मजदूर महिलाओं का लाडो लक्ष्मी योजना में कवर करके 2100 रुपये प्रति माह दिया जाए। सभी गांवों में मनरेगा मेट को अति कुशल मजदूर का दर्जा दिया जाए व सभी मेट की बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतान हो। मेट को बीआईपीओ कार्यालय तक विभाग के काम के लिए आने-जाने का किराया भत्ता दिया जाए और स्मार्ट फोन व नेट रिचार्ज का खर्चा दिया जाए।
गांव से पांच किलोमीटर दूर काम पर जाने पर मिलने वाली 10 प्रतिशत अतिरिक्त मजदूरी का भुगतान हो। 25 मजदूरों पर एक मनरेगा मेट लगाया जाए। मजदूर की मृत्यु पर न्यूनतम 10 लाख रुपये आश्रित परिवार को मुआवजा दिया जाए और चोट लगने पर पूरे इलाज का प्रबंध सरकारी खर्चे पर हो।
मजदूरों के हाजिरी कार्ड दिया जाए और काम को रोजाना हाजिरी कार्ड पर दर्ज किया जाए। सभी मनरेगा मजदूरों के बीपीएल कार्ड बनाकर सभी जरूरी वस्तुएं सस्ते रेट पर दी जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूर हो चुके मकानों के अनुदान का भुगतान किया जाए तथा अन्य गरीब परिवारों को इसके दायरे में लाया जाए।

मनरेगा मेट मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड में कवर करके सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर सुरेश, रोहताश, सुमन, जगपाल राणा, राजेश व अशोक भी मौजूद रहे।

16जेएनडी17- मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा मजदूर व मेट। स्रोत यूनियन

16जेएनडी17- मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा मजदूर व मेट। स्रोत यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed