{"_id":"6acaae28b345348d62038ce3","slug":"officials-must-accelerate-paddy-procurement-and-lifting-and-keep-farmer-registration-records-updated-dc-observe-a-dry-day-jind-news-c-199-1-jnd1012-161845-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद और उठान में तेजी लाएं अधिकारी, किसानों के रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड रखें अपडेट : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद और उठान में तेजी लाएं अधिकारी, किसानों के रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड रखें अपडेट : डीसी
विज्ञापन
10 सफीदों 2सफीदों अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए डीसी डॉक्टर वैशाली शर्मा। स्रोत लोक संपर्क वि
- फोटो : Archive
विज्ञापन
सफीदों। धान खरीद सीजन के दौरान मंडियों में पहुंच रही फसल की खरीद और उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार देर शाम सफीदों और पिल्लूखेड़ा अनाज मंडियों का दौरा कर अधिकारियों को दिए। उन्होंने धान की आवक, खरीद व्यवस्था, खरीदी गई फसल के उठान और किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
डीसी ने कहा कि मंडियों में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि खरीद से लेकर उठान तक की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी हो सके। उन्होंने संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को मिलरों और ट्रांसपोर्टरों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खरीदे गए धान का समय पर उठान होने से मंडियों में जगह उपलब्ध रहेगी और किसानों को अपनी फसल लाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, जीएम रोडवेज राहुल जैन, डीएफएससी राजेश आर्य, डीएम रोहतास दहिया, मार्केट कमेटी सफीदों के चेयरमैन चंद्र सैनी, पिल्लूखेड़ा के रोहतास शर्मा सहित मदन गोयल, गणेशालाल, वेद भनवाला, नारायण दत्त शर्मा, आढ़ती और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
मिलरों से समन्वय कर खरीद प्रक्रिया को गति दें
डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि मिलरों को अलॉट की गई मंडियों से धान की खरीद जल्द सुनिश्चित की जाए। खरीद से संबंधित औपचारिकताएं समय पर पूरी हों, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने मंडियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड और सुविधाओं पर रखें नजर
डीसी ने किसानों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित रिकॉर्ड अपडेट रखने और दस्तावेज की जांच समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में जरूरी सुधार प्राथमिकता से किए जाएं, ताकि फसल बिक्री के दौरान तकनीकी या दस्तावेजी अड़चन न आए। इसके अलावा मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कमियों को तुरंत दूर करवाने के निर्देश दिए।