{"_id":"63011f29b4b8cb04af4a1de3","slug":"officers-will-be-able-to-become-in-the-army-the-school-will-prepare-for-nda-jind-news-rtk6556238111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में बन सकेंगे अधिकारी, स्कूल करवाएगा एनडीए की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में बन सकेंगे अधिकारी, स्कूल करवाएगा एनडीए की तैयारी
विज्ञापन
नोडल अधिकारी आनंद सहारण। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। सरकारी स्कूलों के 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एनडीए की तैयारी कर सेना में अधिकारी बनने का अब अवसर मिलेगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में पढने वाले विद्यार्थियों से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
शिक्षा निदेशालय द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और यूपीएसई की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने एनडीए सुपर 100 कार्यक्रम शुरू किया है। शैक्षणिक सत्र 2022-24 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए व्यवस्था करना है।
एनडीए सुपर 100 कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क परीक्षा तैयारी करने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक वर्ष 2022-24 के लिए दोबारा बैच शुरू किया जा रहा है। इस वर्ष 100 सीटों में से 75 सीटें लड़कों व 25 सीटें लड़कियों के लिए रखी गई हैं। आवेदन करने वाला विद्यार्थी सरकारी स्कूल का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। 10वीं व 11वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। विद्यार्थी की उम्र साढ़े 16 वर्ष से साढ़े 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एनडीए सुपर 100 कार्यक्रम के आवेदन 17 अगस्त से शुरू किए गए हैं, जो 27 अगस्त तक होंगे। इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी। कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनडीए सुपर 100 के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। विभाग का प्रयास है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर कर अपना लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। कई बार आर्थिक तंगी के चलते अभिभावक अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी नहीं करवा पाते थे। अब उन विद्यार्थियों के लिए यह बेहतर अवसर है।
-आनंद सहराण, नोडल अधिकारी।