फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officers descended in the field to remove encroachment

अतिक्रमण हटवाने फील्ड में उतरे अफसर

Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Officers descended in the field to remove encroachment
शहर में अतिक्रमण हटाती नगर परिषद व पुलिस टीम। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद, ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी की टीम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर सफीदों रोड पर संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान को उठवाया और दुकानदारों को भविष्य में बाहर सामान रखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांडू पिंडारा गांव के पास बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद सफीदों रोड पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। शहर के अंदर से गुजरने वाली बसें सफीदों रोड से ही होकर गुजरती हैं। यह मार्ग पहले ही काफी तंग है और दुकानदारों ने भी दुकानों के काफी आगे तक सामान रखकर कब्जा किया हुआ है। इससे पहले भी नगर परिषद यहां अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई कर चुकी है और कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त भी किया गया था। दुकानों के प्रथम तल के लिए सड़क तक लगाई लोहे की सीढ़ियों को तोड़ा भी गया था। अभियान में शामिल तीनों विभागों के अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन दुकानदारों से बाहर सामान नहीं रखने की अपील की गई है। अगर इसके बावजूद वे बाहर सामान रखते हैंए तो सामान जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। इसलिए दुकानदार दुकान के बाहर सामान ना रखें। वाहन चालक भी अपने वाहन सड़क पर खड़े ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed