फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Oath administered to students to make them aware about voting

Jind News: मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए छात्रों को दिलाई शपथ

Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to students to make them aware about voting
उचाना। राजकीय कॉलेज छातर में राजनीति विज्ञान विभाग और मतदाता साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए छात्रों और स्टाफ को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. रचना शर्मा की ओर से की गई। छात्रों और स्टाफ ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और किसी धर्म, वर्ग, समुदाय या अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना चुनाव में अपने मतदान अधिकार का राष्ट्र हित में प्रयोग करने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और मतदाता साक्षरता क्लब के संयोजक प्रोफेसर रविंद्र भारद्वाज ने भारत में निर्वाचन आयोग, मतदाता के राजनीतिक अधिकार, मत की भूमिका, चुनाव आयोग की स्थापना और महत्व आदि के बारे में विस्तार से जागरूक किया। आगामी लोकसभा चुनावों में अधिकतम मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर पिंकी देवी, प्रो भीम सिंह, प्रो परमिंदर सिंह और प्रवीण कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed