{"_id":"6227a773a0ef0e0f4661940a","slug":"nursing-college-sanitation-laboratory-in-jind-jind-news-rtk640545188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में नर्सिंग कॉलेज, स्वच्छता प्रयोगशाला की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में नर्सिंग कॉलेज, स्वच्छता प्रयोगशाला की मिली सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। इसमें जींद के लिए कुछ घोषणाएं हुई हैं। इनमें प्रदेश भर में अपनी खास पहचान रखने वाले जींद सहकारी वीट मिल्क प्लांट का विस्तार, औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशाला व नर्सिंग कॉलेज की घोषणा मुख्य है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशाला जिले के लिए बहुत ही अच्छी परियोजना होगी। लोगों व उनके परिवार के लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधित जांच की सुविधा मिल सकेगी। ऐसे में जींद में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति होने की उम्मीद है। वहीं जींद स्थित वीटा मिल्क प्लांट प्रदेश भर में अपनी विशेष पहचान रखता है। जींद वीटा प्लांट के घी की मांग सबसे अधिक रहती है। इसके अलावा मिल्क पाउडर सिर्फ वीटा प्लांट में ही बनता है। इसके अलावा जलजीरा व पिन्नी का उत्पादन भी जींद वीटा प्लांट ही करता है। ऐसे में औद्योगिक स्तर पर जींद वीटा प्लांट को नया स्टार्टउप मिलने की उम्मीद है। पिछले लंबे समय से वीटा प्लांट के विस्तारीकरण को लेकर चर्चाएं चली हुई थी। जिसको सरकार ने इस बजट पूरा करने का काम किया है। वीटा प्लांट में अब तक कई तरह के बेहतर उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। अब इसके विस्तार के बाद इसमें नए उत्पादों के साथ क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। जिससे यहां पर युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा जींद में प्रदूषण जांच हब बनाने से यहां पर प्रदूषण के स्तर को घटाया जाएगा।