फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now three city buses will run, passengers will be comfortable

शहर में यात्रियों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए रोडवेज अब दो की बजाए तीन चलाएगा सिटी बस

Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now three city buses will run, passengers will be comfortable
जींद। शहर में नया बस अड्डा चालू होने के बाद लोगों को बाजार और अन्य स्थानों पर जाने के लिए हो रही परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने शहर में सिटी बसों की संख्या दो से बढ़ा कर तीन करने का निर्णय लिया है। तीन सिटी बसों के चलते से यात्रियों को सहूलियत होगी। वे आटोरिक्शा के किराये से कम दर पर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

सिटी बसों में विद्यार्थियों का पास मान्य नहीं होगा लिहाजा उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी। इनमें यात्रा करने के दौरान विद्यार्थियों को किराया देना होगा। रोडवेज अधिकारियों ने इन बसों के लिए रूट चार्ट तैयार किया है। इसके अनुसार सिटी बस नये बस स्टैंड से चलकर गोहाना रोड से होते हुए राजकीय महिला कालेज, राजकीय पीजी कालेज, पुराना बस स्टैंड व सफीदों गेट से होते हुए जंक्शन तक जाएंगी। गोहाना रोड से सफीदों गेट तक, राजकीय महिला कालेज, राजकीय पीजी कालेज, निजी कोचिंग शिक्षण संस्थान व एसडी स्कूल तक बसे चलेंगी। विद्यार्थियों को कालेज से लेकर नये बस स्टैंड तक जाने में सिटी बस काफी कारगर साबित हो सकती है, लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को किराया देना होगा जो आटो से कम पड़ेगा। अगर विद्यार्थियों को सिटी बस सर्विस में यात्रा करनी है तो विद्यार्थियों को नये बस स्टैंड से लेकर सफीदों गेट तक दस रुपये किराया देना होगा। वहीं आटो में नए बस स्टैंड से लेकर सफीदों गेट तक 15 रुपये किराया लगता है, लेकिन ज्यादातर आटो चालक यात्रियों से 15 की जगह 20 रुपये किराया वसूलते हैं। पुराइसके अलावा रोहतक व भिवानी जाने वाली बसें भी बाईपास से नहीं होकर विश्वविद्यालय के सामने से होकर गुजरेंगी, जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

यात्रियों को होगी सुविधा
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए डिपो ने शहर में तीन सिटी बसे चलाने का फैसला किया है। इसमें विद्यार्थियों के पास मान्य नहीं होंगे। अगर विद्यार्थियों को सिटी बस सर्विस में सफर करना है तो उन्हें किराया देना होगा। सिटी बस सर्विस के लिए समय सारणी बनाई जाएगी, जिससे यात्रियों को आसानी होगी।-गुलाब सिंह दूहन रोडवेज जीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed