फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the drivers will go straight from Tarkhan to Sudkan Kalan

अब तारखां से सीधे सुदकैन कलां जाएंगे वाहन चालक

Fri, 17 Dec 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now the drivers will go straight from Tarkhan to Sudkan Kalan
उचाना। सुदकैन कलां से तारखां तक सड़क बनने से दोनों गांव के वाहन चालकों व ग्रामीणों की करीब दस साल पुरानी मांग पूरी हुई है। नवंबर की शुरुआत में सड़क का काम मार्केटिंग बोर्ड द्वारा पूरा कर दिया था। सुदकैन कलां से तारखां गांव तक 2.7 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 120 लाख रुपये की राशि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा खर्च की गई।
विज्ञापन

12 फुट की चौड़ाई वाली सड़क की दोनों तरफ चार-चार फुट की ब्रम बनाई गई है। करीब साढ़े तीन महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ। तारखां निवासी ज्ञानी, शमशेर, जगपाल, सुदकैन कलां रामनिवास, अश्वनी व वजीर ने कहा कि करीब दस साल से दोनों गांव को आपस में जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग दोनों गांवों के ग्रामीण व वाहन चालक करते आ रहे हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के समक्ष की गई इस मांग को मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से सड़क निर्माण करवा कर पूरा करवाया गया है। दोनों गांव की आपस में दूरी कम होगी तो सड़क पर आने वाले खेतों के किसानों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब से पहले सुदकैन कलां की तरफ जाने के लिए वाया डूमरखां होकर वाहन चालक आते-जाते थे। कच्चा रास्ता होने के चलते खेतों में जाने वाले किसानों को बारिश के समय परेशानी होती थी। सड़क बनने के बाद आवागमन के दौरान वाहन चालकों के समय की बचत होगी तो जल्दी एक-दूसरे गांव में वो पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुदकैन कलां से तारखां तक नवंबर माह की शुरूआत में सड़क का निर्माण हो चुका था। 2.7 किलोमीटर की सड़क पर 120 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
- रवि नैन, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed