फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now roadways bus service restored on Delhi route as well

Jind News: अब दिल्ली रूट पर भी रोडवेज बस सेवा बहाल

Thu, 20 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 20 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now roadways bus service restored on Delhi route as well
19जेएनडी30: अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम सत्यवान सिंह मान।
जींद। आईएसबीटी का पानी निकाले जाने के बाद जींद से दिल्ली रूट बहाल हो गया है। अब रोडवेज बसें जींद से दिल्ली के लिए शुरू कर दी गईं हैं। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जींद से दिल्ली जाने के लिए कई रोडवेज बसों का आवागमन होता है। सभी रोडवेज बसें अपनी समय सारिणी के अनुसार ही दिल्ली के लिए आवागमन करेंगी। इसलिए यात्री रोडवेज डिपो की निर्धारित समय सारिणी के अनुसार दिल्ली आ-जा सकेंगे। जींद डिपो प्रबंधन ने बुधवार को ही दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। इससे पहले रोडवेज बसें बहादुरगढ़ तक ही आवागमन करती थी, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी और उन्हें बहादुरगढ़ से मेट्रो या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इससे उनका समय भी खराब होता था, लेकिन जैसे ही डिपो प्रबंधन को आईएसबीटी खुलने का पता चला तो महाप्रबंधक ने तुरंत दिल्ली जाने वाले चालक-परिचालकों को दिल्ली तक बस ले जाने के निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने अपने आदेशों में स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि कोई भी चालक-परिचालक बसों को दिल्ली की बजाय बहादुरगढ़ से वापस लाया तो वह खुद जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पंजाब और चंडीगढ़ वाले रूट भी बहाल हो चुके हैं, जिससे वहां पर रोडवेज बसें दौड़ रही हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों बारिश के पानी से यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि हो गई थी, जिसमें दिल्ली के आईएसबीटी समेत कई जगहों पर बाढ़ का पानी भर गया था। इससे हरियाणा का दिल्ली से संपर्क टूट गया था। रोडवेज बसों का भी दिल्ली के लिए आवागमन बंद हो गया था। इससे रोडवेज बसें दिल्ली की बजाय बहादुरगढ़ से ही लौटने लगी थीं। इसका असर रोडवेज डिपो की आमदनी पर भी पड़ रहा था और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतें पैदा हो गईं थीं, लेकिन अब दिल्ली का रूट बहाल होने से डिपो प्रबंधन और यात्रियों को भी राहत मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

बाढ़ का पानी कम होने से पंजाब और चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली रूट भी बहाल हो गया है। बुधवार को दिल्ली रूट पर भी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बाढ़ के कारण जो रूट बंद हुए थे, वह सभी खोल दिए गए हैं। यात्रियों को अब पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली जाने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed