फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now lungs of patients will be checked with spiro meter in civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में अब स्पाइरो मीटर से जांचे जाएंगे मरीजों के फेफड़े

Fri, 03 Jan 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now lungs of patients will be checked with spiro meter in civil hospital
03जेएनडी14: स्पाइरोमीटर मशीन से मरीज की जांच करते हुए फिजि​शियन डॉ. विनिता। स्रोत अस्पताल प्रशा
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले सांस व अस्थमा के मरीजों के लिए राहत की खबर है कि अब अस्पताल में इन मरीजों की जांच स्पाइरो मीटर से होगी। इसमें मरीज के मुंह में मशीन का माउथफेस डाला जाता है। इसके बाद मरीज को जोर से सांस दिलवाया जाता है। इसका परिणाम मशीन के मॉनिटर पर दर्ज होता है। इसके बाद चिकित्सक मरीज का उपचार शुरू कर सकता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी 1800 से ज्यादा हो रही है। ठंड के मौसम में सांस व अस्थमा के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले महीने एक्यूआई का स्तर 300 से पार चल रहा था। इस दौरान इन मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई थी। अब बारिश के बाद एक्यूआई में सुधार हुआ। इस दौरान इन मरीजों की संख्या में ज्यादा इजाफा हुआ था। नागरिक अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन डाॅ. विनिता और डाॅ. नरेश वर्मा के अनुसार मरीजों की संख्या रोज 100 के पार हो गई थी। अस्थमा के मरीजों की जांच करने में समय भी ज्यादा लगता है। इन मरीजाें को इलाज के लिए काफी समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। इस कारण नागरिक अस्पताल में स्पाइरो मीटर की जरूरत ज्यादा थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यालय को अवगत करवाया गया था। मुख्यालय ने इस मशीन को जींद स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन

बाक्स
मशीन से लंग्स की क्षमता की होती है जांच : डाॅ. विनिता
नागरिक अस्पताल प्रशासन संसाधनों में लगातार इजाफा कर रहा है। इसके तहत अस्पताल प्रशासन को स्पाइरो मीटर उपलब्ध हुआ है। स्पाइरोमीटर एक ऐसी मशीन है, जिसका उपयोग लंग्स की क्षमता बेहतर करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर इसका उपयोग वह लोग करते हैं, जिन्हें किसी तरह का लंग्स इंफेक्शन हुआ हो। अब तक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास यह मशीन नहीं थी। अब इस मशीन से सांस के रोगियो की अच्छे से जांच हो सकेगी। स्पाइरो मीटर मशीन से यह पता चलता है कि व्यक्ति के फेफड़े कितना काम कर रहे हैं। सांस लेने में मरीज को किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है या नहीं। इसे स्पाइरोमीटर मशीन के माध्यम से ही जांचा जा सकता है। वहीं, अस्थमा रोगियों की जांच के लिए भी यह मशीन बेहद कारगर साबित होती है। अब सर्दियों का समय है तो सांस के रोगी अपनी जांच के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह मशीन बेहद लाभदायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. विनिता, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल जींद।
बाक्स
नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना ही लक्ष्य : डॉ. भोला
स्पाइरोमीटर मशीन को फिजिशियन डाॅ. विनिता के कमरा नंबर 19 में रखवाया गया है। इस मशीन से अस्थमा व सांस के रोगियों की अच्छे से जांच हो सकेगी। पहले मरीजों की जांच के लिए चिकित्सकों को भी ज्यादा समय बर्बाद करना पड़ रहा था।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed