{"_id":"61379e018ebc3e5fa078675b","slug":"now-all-the-facilities-of-csc-will-be-available-in-the-post-office-jind-news-rtk6232674163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघर में मिलेंगी सीएससी की सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघर में मिलेंगी सीएससी की सभी सुविधाएं
विज्ञापन
मुख्य डाकघर, जहां पर अब सीएससी खोलने की तैयारी है। संवाद
- फोटो : Jind
प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए जहां ऑनलाइन काम को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए पहले सभी गांवों व शहरों के वार्डों में कॉमन सर्विस सेंटर्स की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। अब इस सुविधा को बढ़ावा देने सीएससी के डीएम ने जिले भर के सभी डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर खुलवाने की पहल की है।
कॉमन सर्विस सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं को अब डाकघर में उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पेंशन, बीमा, कृषि संबंधी ऑनलाइन कार्य के अलावा पैसों के लेनदेन समेत सभी प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। डाकघर में यह सेवा उपलब्ध होने से लोगों को समय की बचत होगी और साथ ही एक छत के नीचे सुविधाओं की संख्या बढ़ेगी। बुजुग पेंशन लेने के लिए बैंक के चक्कर काटने से बचेंगे। साथ ही डाकखाने से संबंधित कार्य भी निपटाए जा सकेंगे। इस कार्य की शुरुआत के लिए पोर्टल पर डाकघर के कर्मचारियों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है, ताकि यह सुविधा जल्द शुरू की जा सके।
गांव में सीएससी के साथ अब डाकघरों में भी कॉमन सर्विस की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके लिए पोर्टल पर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही गांवों में लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह, डीएम सीएससी जींद।