फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nogama Khap will participate in the rally to be held in Lucknow

नोगामा खाप लखनऊ में होने वाली रैली में लेगी भाग

Thu, 21 Oct 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nogama Khap will participate in the rally to be held in Lucknow
जींद। रामराय गांव में वीरवार को नोगामा खाप की पंचायत का आयोजन कैप्टन भूपेंद्र सिंह जागलान की अध्यक्षता में किया गया। पंचायत में नोगामा खाप के 21 गांवों के किसानों ने भाग लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा जो भी निर्णय लेगी, उससे नोगामा खाप पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

पंचायत में टिकरी बॉर्डर पर जाने के लिए सभी गांवों के किसानों की जिम्मेदारी लगाई गई। किसान नेता नफे सिंह ईगराह ने कहा कि लखीमपुर खीर में किसानों पर हुए अत्याचार के विरोध में 26 अक्तूबर को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली में नोगामा खाप से किसान बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे तब तक किसान दिल्ली के बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत में रणधीर सिंह ढुल, रामराजी ढुल, राममेहर रामराये, डॉ. दलबीर बीबीपुर व रणधीर पोकरी खेडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed