{"_id":"60e4a36b8ebc3ec75a7ad410","slug":"no-one-died-of-corona-in-the-district-since-13-days-jind-news-rtk616419250","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन से जिले में कोरोना से किसी की नहीं हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन से जिले में कोरोना से किसी की नहीं हुई मौत
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी राहत भरी खबर है कि पिछले 13 दिन से जिले में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। जुलाई के छह दिन में संक्रमण के केवल तीन ही मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 516 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। फिलहाल जिले में छह एक्टिव केस बचे हैं।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 516 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से केवल एक को संक्रमित पाया गया। अब तक जिले में 21175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20633 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 536 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय छह एक्टिव केस बचे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 806 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 277207 लोगों के सैंपल ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग को 1138 लोगों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। जिले में 23 जून को दो कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। 27 दिन पहले कोरोना संक्रमण के आंकड़े ने दहाई का अंक छुआ था। इसके बाद कभी भी चार से अधिक संक्रमण के मामले नहीं आए। जुलाई में अब तक दो, तीन तथा छह जुलाई को ही एक-एक संक्रमण का मामला सामने आया है, जबकि एक, चार व पांच जुलाई को कोई भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। जिले में इस समय रिकवरी रेट 97.44 प्रतिशत पहुंच चुका है।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर हालात काफी सुधरे हैं। लोगों को यदि और अधिक सुधार लाना है तो उन्हें भीड़ से बचना होगा। मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का लगातार पालन करना होगा। डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।