फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No concrete action is being taken to stop pollution

प्रदूषण रोकने के लिए नहीं हो रही ठोस कार्रवाई, एक्यूआई@350

Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
No concrete action is being taken to stop pollution
गोहाना रोड पर डंपर के साथ आकर सड़क पर बिखरी मिट्टी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जींद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि दो दिनों से हवा चलने से एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) कुछ सुधरा है। बावजूद इसके यह खतरनाक स्तर पर बना हुआ। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभागों को सिर्फ सलाह देने में लगा है। प्रदूषण रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल जींद के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग के काफी कार्य चल रहे हैं। इन पर बड़ी मात्रा में मिट्टी डाल जा रही है। जींद में प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारक यही माना जा रहा है। प्रतिदिन करीब 200 डंपर मिट्टी ढो रहे हैं। एक तो डंपर को ढका नहीं जा रहा है और इनमें अधिक मिट्टी डाले जाने से मिट्टी सड़क पर बिखरती रहती है। यह मिट्टी दूसरे वाहनों के आने से उड़ती है और वहा में मिल रही है। इस पर प्रदूषण बोर्ड भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

350 रहा एक्यूआई
सोमवार को जींद में हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ है। जहां एक्यूआई 450 के पार था, वह सोमवार को 350 रहा। हालांकि इससे पहले रविवार को 378 रहा। शनिवार को 405, शुक्रवार को 461, वीरवार को 362 व बुधवार को एक्यूआई 393 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन परियोजनाओं पर चल रहा काम
जिले में तीन बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें जींद-रोहतक रोड, शाहबाद-कोठपुतली रोड, जींद-सोनीपत ग्रीन फील्ड रोड प्रमुख हैं। इन सभी पर दस-दस फुट से अधिक मिट्टी डाली जा रही है। इसके चलते तमाम मार्गों से मिट्टी ढोई जाती है। यही मिट्टी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

परियोजनाओं के अधिकारियों से करेंगे बात
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन नियमानुसार सभी विभागों को पत्र लिखा गया है। इस मामले में सभी परियोजनाओं के अधिकारियों से बातचीत कर प्रदूषण रोकने के लिए पहल की जाएगी। फिलहाल एक्यूआई कुछ कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed