फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No any opd close in jind hospital

सरकार की तरफ से नागरिक अस्पताल में कोई भी ओपीडी बंद नहीं

Wed, 19 May 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
No any opd close in jind hospital
जींद। कोरोना महामारी के दौरान फिलहाल सरकार की तरफ से नागरिक अस्पतालों में कोई भी ओपीडी बंद नहीं की गई है। इसके बावजूद अस्पताल में प्रतिदिन 100 के आसपास लोग ही ओपीडी में दिखाने के लिए आ रहे हैं। लगभग सभी चिकित्सकों की ड्यूटी कोविड वार्डों में लगी हुई है। इसके बावजूद भी चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं। इस समय अस्पताल में केवल कोरोना से संबंधित मरीज ही आ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 25 मार्च को जिले में लॉकडाउन लग गया था। संक्रमण को देखते हुए पिछले वर्ष सरकार ने सभी प्रकार की ओपीडी को बंद कर दिया था। केवल इमरजेंसी में ही मरीज को देखा जा सकता था। नवंबर के बाद धीरे-धीरे ओपीडी खुल गई और अस्पताल में अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज आने शुरू हो गए। इस वर्ष मार्च महीने तक नागरिक अस्पताल में काफी संख्या में मरीज आने लगे। मार्च तक प्रतिदिन औसतन नागरिक अस्पताल में 1300 के आसपास मरीज आते थे। मई महीने में फिर से लॉकडाउन लग गया। इस बार सरकार ने कोई भी ओपीडी बंद नहीं की, केवल अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया। लॉकडाउन को देखते हुए अस्पताल में मरीज आने बंद हो गए। अस्पताल में केवल कोरोना से ही संबंधित मरीज आते रहे। फिलहाल नागरिक अस्पताल में डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डॉ. तंवर, डॉ. सतीश सुलेख, डॉ. संकल्प व गाइनी में ओपीडी जारी है। सर्जन डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. गोपाल गोयल तथा फिजिशियन डॉ. नरेश वर्मा मरीज को कोरोना वार्ड से समय निकालकर अन्य बीमारियों के मरीज देखते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतलाल फिलहाल कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। अब उनके स्थान पर डॉ. संदीप मरीजों को देख रहे हैं। दंत विभाग में भी फिलहाल ओपीडी हो रही हैं। कुल मिलकर अस्पताल में लगभग सभी चिकित्सक आम दिनों की तरह मरीजों देखते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कोई भी ओपीडी बंद नहीं की गई है। कुछ चिकित्सक लगातार ओपीडी में बैठते हैं तथा कुछ चिकित्सक कोविड वार्ड से समय निकालकर मरीजों को देखते हैं। अस्पताल में रूटीन के ऑपरेशन बंद किए गए हैं। जरूरी ऑपरेशनों को फिलहाल भी जारी रखा गया है। यदि किसी मरीज को चिकित्सक को दिखाना हो तो वह अस्पताल में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बिमला राठी, पीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed