फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nguran got delivery hut on Women's Day

Jind News: महिला दिवस पर नगूरां को मिला डिलीवरी हट

Thu, 07 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nguran got delivery hut on Women's Day
अलेवा। महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने नगूरां पीएचसी डिलिवरी हट का तोहफा दिया है। यह हट नगूरां गांव की सरपंच मोनिका और नगूरां चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दीक्षा यादव के प्रयास से सफल मिल पाया है। वीरवार को सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल व सरपंच मोनिका ने रिबन काटकर प्रसूती कक्ष का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डाॅ. गोपाल गोयल ने कहा कि आज दो महिलाओं की बदौलत नगूरां पीएचसी को डिलिवरी हट की सौगात मिली है। डाॅ. दीक्षा तथा सरपंच मोनिका ने दिन-रात एक कर नगूरां पीएचसी को डिलिवरी हट का दर्जा दिलाने का काम किया है। अब आप लोगों को सोचना है कि डिलिवरी हट को क्या पहचान दिलानी हैं। इसके लिए आज से ही सभी आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर तथा कर्मचारी अपने आसपास के गांव तथा क्षेत्र में डिलिवरी हट शुरू होने का प्रचार करें, ताकि पीएचसी के गांव के अलावा आसपास के गांव के लोगों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रमेश पंचाल तथा डाॅ. पालेराम ने कहा कि नगूरां पीएचसी में डिलिवरी हट स्थापित होने के अलावा अन्य सुविधाओं में इजाफा होने से निकटवर्ती गांवों की गर्भवती तथा अन्य लोगों को इलाज के लिए दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों की ओर नहीं रुख करना पड़ेगा। पीएचसी में सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। गर्भवती को भी स्वास्थ्य देखभाल के लिए दूर के स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं भटकना पड़ेगा। इस अवसर पर एसएमओ डाॅ. जितेंद्र शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, जोगेंद्रो मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 गांव के लोगों को होगा लाभ : डाॅ. दीक्षा
वैसे तो नगूरां पीएचसी के अधीन नौ गांव आते हैं। जो पहले से ही इस पीएचसी पर मिलने वाली चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित हो रहे थे, लेकिन अब पीएचसी में डिलिवरी हट शुरू होने से इसका लाभ उक्त नौ गांव के साथ आसपास के 15 गांवों को भी मिल सकेगा। इन गांवों में नगूरां के साथ-साथ रायचंदवाला, शाहपुर, जीवनपुर, दिल्लूवाला, खुंगा कोठी, चांदपुर, हसनपुर, मांडी खुर्द, बधाना, डाहौला, पेंगा, शामदों, धनखेड़ी गांव शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने महिला दिवस पर पहले से ही स्थापित पीएचसी में डिलिवरी हट स्थापित करके एक बड़ा तोहफा ग्रामीणों को दिया है। -डॉ. दीक्षा यादव


ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगूरां पीएचसी में स्टाफ की नियुक्ति के साथ डिलिवरी हट की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के लिए कृतसंकल्प है। यह सब नगूरां चिकित्सा प्रभारी डाॅ. दीक्षा यादव व नगूरां सरपंच मोनिका के प्रयास से हुआ है। -डाॅ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed