फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New courses started in CRSU under the new National Education Policy

Haryana: सीआरएसयू में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए कोर्स शुरू,  केयूके के बाद ऐसा करने वाला दूसरा विवि

Fri, 02 Jun 2023 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 11:36 PM IST
सार

विश्विद्यालय ने पिछले वर्ष भी दो कोर्स शुरू किए थे। 10 जून से शुरू दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जोकि 10 जून से शुरू होगा।

विज्ञापन
New courses started in CRSU under the new National Education Policy
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बार जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय प्रदेश का दूसरा संस्थान है, जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नए कोर्स शुरू किए हैं। पिछले वर्ष भी विवि में दो कोर्स इस शिक्षा नीति के तहत शुरू किए थे। विवि में दाखिले के लिए दस जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि इस बार बीए, बीएससी, बीसीए, बीजेएमसी कोर्स शुरू किए जाएंगे। पिछले वर्ष बीबीए और बीकॉम चार वर्षीय कोर्स शुरू किए गए थे। विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र के लिए विवरणिका 5 जून को लॉन्च की जाएगी। इसमें कोर्स से संबंधित हर प्रकार की जानकारी होगी। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जोकि 10 जून से शुरू होगा।
विज्ञापन


सीआरएसयू 75 एकड़ में फैला गोहाना बाईपास पर स्थित है और विश्वविद्यालय में 2000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ टेक्नोलॉजी का समागम भी देखने को मिलता है, जिसके तहत पूरे कैंपस को वाईफाई रहित बनाया गया है। विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में 21000 से अधिक पुस्तकें रिसोर्सेज जर्नल्स और मैगजीन उपलब्ध हैं और इसके साथ विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अंदर पुरुष और महिला छात्रावास भी पूरी तरीके से फंक्शनल हैं। खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान और पूरे भारतवर्ष में 14 स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 26 विभागों में 42 कोर्स हैं और डेढ़ सौ से ज्यादा महाविद्यालय विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed