फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   New buses started on local routes, passengers will get convenience

Jind News: लोकल रूट पर लगीं नई बसें, यात्रियों को होगी सहूलियत

Mon, 14 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
New buses started on local routes, passengers will get convenience
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज डिपो में नई बसें आने का लाभ लोकल रूट के यात्रियों को मिलने लगा है। डिपो को मिलीं 19 नई बसें लोकल रूटों पर लगाई गई है जिससे यात्रियों को सहूलियत हुई है।
रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों को बेहतर रोडवेज सुविधा देने के लिए यह फैसला लिया है। जींद से कैथल, रोहतक, सफीदों, पानीपत, बरवाला, हांसी, असंध रूट पर बसों के चार से पांच चक्कर बढ़ाए हैं। हालांकि इससे पहले बसों की कमी डिपो में बनी हुई थी। इस कारण कई बार इन रूटों पर समय से बस नहीं मिलती थी। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। गांव बस अड्डों पर यात्रियों को कई बार घंटे बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। ग्रामीणों को दोपहर और शाम के समय बसें नहीं मिल पाती थी। इससे लोगों को अक्सर निजी साधनों से सफर तय करना पड़ रहा था। अब नई बसें मिलने के बाद यात्री अपने गंतव्य पर समय से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

इन लोकल रूटों पर सुबह छह से बसें चलनी शुरू हो गई हैैं। शाम के समय कामकाज कर आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा अपने घर तक पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। कैथल रूट पर शाम को तीन बजे, सफीदों रूट पर दोपहर को 12 बजे, भिवानी रूट पर शाम को पांच बजे, पानीपत रूट पर सुबह छह बजे के बाद बसों की संख्या में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

डिपो के बेड़े में 200 बसों की है जरूरत

रोडवेज डिपो में फिलहाल 171 बसें हैं। हाल ही में 53 बसें इस वर्ष नई आई हैं। डिपो में 120 नई बसें ओर आनी है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो में 200 बसों की जरूरत है। पांच बसें पिछले महीने कंडम भी हो चुकी हैं। 31 बसों की डिपो को अब भी जरूरत है। जींद से रोडवेज की बसों में रोजाना 18 हजार से 20 हजार यात्री सफर करते हैं, जिनसे डिपो को हर रोज 14 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। लिपिकों की हड़ताल के चलते नई बसों पर अभी तक फास्टैग नहीं लगे हैं। फास्टैग लगते ही चंडीगढ़, पटियाला, दिल्ली, गुरुग्राम रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन बसों को चलाने को लेकर भी विभाग की तरफ से नई समय सारणी बनाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बसों की सुविधा दी जा सके।

बॉक्स

लोकल रूटों पर अब बसों की कमी नहीं है। डिपो में कुछ बसें और आनी चाहिए ताकि कोई भी रूट बंद न रहे। यात्रियों को बेहतरीन सेवा देने के लिए रोडवेज तत्पर है।-संदीप रंगा, कर्मचारी नेता, रोडवेज डिपो जींद।


वर्जन

बरवाला, हांसी, असंध, कैथल, रोहतक, सफीदों, पानीपत रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। पहले बसों की कमी के चलते रूट प्रभावित थे।-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed