फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nepal government honored Sunil Jaglan for working for women empowerment

नेपाल सरकार ने सुनील जागलान को महिला सशक्तीकरण के लिए काम करने पर किया सम्मानित

Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nepal government honored Sunil Jaglan for working for women empowerment
जींद। बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने के लिए नेपाल सरकार की महिला बाल विकास एवं सीनियर सिटीजन केंद्रीय मंत्री उमा रेग्मी ने सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके अभियान नेपाल में भी लागू होंगे।
विज्ञापन

सुनील जागलान ने बताया कि सेल्फी विद डॉटर अभियान के अलावा, बेटियों के नाम से नेम प्लेट, पीरियड चार्ट अभियान और लाडो पंचायत को उन्होंने आगे बढ़ाया है। सेल्फी विद डॉटर व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने भारत में महिला सशक्तीकरण पर जमीनी स्तर पर बदलाव किया है। जागलान के अनुसार नेपाली महिला बाल विकास एवं सीनियर सिटीजन मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री उमा रेग्मी ने कहा कि उनके सभी अभियान बहुत असरदार हैं। उनका मंत्रालय भी इसे आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि सुनील जागलान जैसे सामाजिक कार्यकर्ता नेपाल में भी होने चाहिएं, जो जमीनी स्तर पर यहां बदलाव कर सकें। उन्होंने सुनील के कार्य करने स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि नेपाल सरकार उनको पूरा सहयोग करेगी। उमा रेग्मी ने सुनील के बेटियों के नाम नेम प्लेट से प्रभावित होकर कहा कि लड़कियों को संपत्ति में अधिकार दिलवाए जाएंगे। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। सुनील जागलान ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान नमो बुद्धा नगरपालिका के गांव, उतर पालिका गोपालिका, काठमांडू विश्वविद्यालय, त्रिभुवन विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक संस्थान टीवा, चेंज नेपाल, नेपाल इंटरनेट फाउंडेशन, पोटली इंटरनेशनल के साथ बातचीत कर उन्हें अभियान में सहयोगी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed