{"_id":"680fe0bf475c99f93f0ffd80","slug":"neet-exam-is-on-may-4-five-centers-have-been-set-up-jind-news-c-199-1-jnd1002-133822-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चार मई को नीट की परीक्षा, बनाए गए हैं पांच केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चार मई को नीट की परीक्षा, बनाए गए हैं पांच केंद्र
Tue, 29 Apr 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नीट परीक्षा चार मई को आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिला में पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। डीसी ने कहा कि बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया सही ढंग से की जाए और मोबाइल फोन का प्रवेश पूरी तरह से निषेध किया जाए। इसके अलावा उम्मीदवारों और इनविजीलेटर के लिए मोबाइल फोन की अनुमति नहीं होगी। डीसी ने अभिभावकों के लिए पार्किंग, पानी, शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सिटी कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र, प्राचार्य जेएन गहलावत, प्राचार्य सत्यवान मलिक, प्राचार्य नरेंद्र, एडीसी विवेक आर्य, सीटीएम डॉ. आशीष देशवाल भी मौजूद रहे।