फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Natural Farming Cluster to be Developed in Kurukshetra: Dr. Surendra Singh Yadav

कुरुक्षेत्र में विकसित होगा प्राकृतिक खेती का क्लस्टर : डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव

Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Natural Farming Cluster to be Developed in Kurukshetra: Dr. Surendra Singh Yadav
08जेएनडी25: पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण -पत्र वितरण करते हुए आयोजक। स्रोत आयोजक
जींद। हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान हमेटी जींद में प्राकृतिक खेती के मुख्य प्रचारक सीआरपी किसानों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर हमेटी के निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें भविष्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र में लगभग 2000 एकड़ क्षेत्र में एक क्लस्टर विकसित किया जाएगा। यह क्लस्टर किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धति अपनाने और बेहतर आय प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सोनीपत, पानीपत, पलवल और फरीदाबाद के 36 किसानों को जीवामृत, घन जीवामृत, मल्चिंग और वाफ़सा जैसी तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेटी की उपनिदेशक डॉ. मोनिका यादव और प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र ने किसानों को खेती की लागत कम करने और पर्यावरण अनुकूल तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में किसानों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक खेती फॉर्म का भ्रमण भी कराया गया, ताकि वे सफल मॉडल को करीब से देख सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीआरपी किसानों को सशक्त बनाकर प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed