फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National executive meeting of Agarwal organization on 4th

Jind News: अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 4 को

Fri, 03 Jan 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
National executive meeting of Agarwal organization on 4th
03जेएनडी22: बैठक के बारे में जानकारी देते अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता डाॅ. राजकुमार गोयल। स्रोत
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों की बैठक रोहतक रोड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चार जनवरी को दिल्ली के डाॅ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगी। पांच जनवरी को राष्ट्रीय अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी प्रदेशों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में समाज से जुड़े कई अहम मुद्दों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज की मजबूती को लेकर भी इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गहन मंथन होगा। पांच जनवरी को इसी डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के ऑडिटोरियम में अग्र अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इसमें देश विदेश की कुल 51 ऐसी महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान दिया है और देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर रामधन जैन, पवन बंसल, सावर गर्ग, सोनू जैन, राजेश गोयल, मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed