किनाना गांव स्थित इंडस ग्लोबल एकेडमी चल रहे तीन दिवसीय पैरा राष्ट्रीय स्तरीय तीरांदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिर्कव और कंपाउंड राउंड प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रदेश की पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सीआरएस विश्वविद्यालय जींद के खेल विभाग के निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की।
प्राचार्य प्रवीन कुमान ने बताया कि दूसरे दिन देश के 20 राज्यों के 69 पैरा खलाड़ियों ने रिर्कव और कंपाउंड राउंड में भाग लिया। एकेडमी के निदेशक प्रवीन परूथी ने बताया कि बुधवार को कंपाउंड राउंड में लड़कियों के उत्तर प्रदेश की ज्योति बलियान ने 664 स्कोर के साथ प्रथम, हरियाणा की सरिता ने 618 स्कोर के साथ दूसरे, महाराष्ट्र के पूनम मालिनी 589 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। रिर्कव राउंड में लड़कियों के हरियाणा की पूजा ने 577 स्कोर के साथ प्रथम, दिल्ली की पूजा कुमारी ने 531 स्कोर के साथ दूसरे, हरियाणा की भावना 505 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कंपांड राउंड में लड़कों के राजस्थान के श्याम सुंदर ने 695 स्कोर के साथ प्रथम, मध्य प्रदेश के विवेक ने 692 स्कोर के साथ दूसरे, जम्मू कश्मीर के राकेश 691 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। रिर्कव में लड़कों के उत्तर प्रदेश के विवेक छिक्करा ने 631 स्कोर के साथ प्रथम, हरियाणा के हरिवंद्र सिंह ने 622 स्कोर के साथ दूसरे, हरियाणा के साहिल 599 स्कोर के साथ तीसरे स्थान रहें।