फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Narwana's Amandeep Bainiwal selected in Indian Junior Hockey Team

भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयनित हुआ नरवाना का अमनदीप बैनीवाल

Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Narwana's Amandeep Bainiwal selected in Indian Junior Hockey Team
नरवाना के अमनदीप बैनीवाल का भारतीय हॉकी टीम में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल हे। स्टेडियम इंचार्ज डॉ. संदीप गोयत हॉकी कोच व रविंद्र हाकी कोच ने बताया कि मलेशिया में खेले जाने वाले सुलतान जोहर कप 2022 के लिए अमनदीप का चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदीप मोर ओलंपियन व मनदीप मोर भी इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के लिए पदक जीत चुके हैं। प्रदीप मोर इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं तथा मनदीप मोर बतौर कप्तान पदक प्राप्त कर चुके हैं। अमनदीप भी इससे पहले भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उनसे एक अच्छे खेल की आशा की जा सकती है। अमनदीप के पिता बिजेंद्र मिर्धा उर्फ भालू भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। हॉकी कोच डॉ. संदीप गोयत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, जापान, मलेशिया व भारत की टीम हिस्सा लेेंगी। 23 अक्तूबर को पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेला जाएगा तथा 29 अक्तूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed