{"_id":"63de9f82e3268f62e503adf9","slug":"na-jind-news-c-17-1-57223-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Sat, 04 Feb 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। अलेवा गांव के छोटे अड्डे पर दुकान से गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी करने के आरोपी अलेवा निवासी अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
आरोपी ने जाली उखाड़कर बैंक में घुसने और राजकीय कालेज से मोटर चोरी करने की बात भी कबूली है। पुलिस ने आरोपी को जींद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अलेवा निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गांव के छोटे अड्डे पर किराने की दुकान चलाता है। 31 जनवरी शाम को दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। देर रात को चोर दुकान की जाली उखाड़कर अंदर घुसकर गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी, दो वीटा घी के पैकेट, चाय के पैकेट व बर्फी समेत काफी सामान चोरी कर ले गए थे। अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोपी अजय को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।