फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: कालवन गांव के पक्षी विहार को मिलेगा कम्युनिटी रिजर्व सेंटर का दर्जा

Sat, 04 Feb 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कालवन गांव में स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती प्रवासी पक्षी विहार को संरक्षित और विकसित करने के लिए कम्यूनिटी रिजर्व सेंटर का दर्जा दिया जाएगा। शनिवार को यहां पहुंचे वन्यजीव संरक्षण एवं अनुसंधान केंद्र के चेयरमैन डॉ. जयवीर सिंह ने ग्राम पंचायत से इसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपने की बात कही ताकि इस पर जल्द कार्य किया जा सके। उन्होंने पक्षी विहार का निरीक्षण किया।
गांव कालवन के महर्षि दयानंद सरस्वती प्रवासी पक्षी विहार में शनिवार को विश्व आर्द्र भूमि दिवस गांव कालवन में मनाया गया। इसमें भूमि और यहां मौजूद आर्द्र भूमि के वन्य जीवों का संरक्षण और प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे वन्यजीव संरक्षण एवं अनुसंधान केंद्र के चेयरमैन डॉ. जयवीर सिंह ने बताया यह स्थान दुनिया के कई देशों के पक्षियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस स्थान को संरक्षण की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत तथा वन्य जीव विभाग को इसे कम्यूनिटी रिजर्व सेंटर घोषित करने के लिए आगे आना चाहिए। यदि ग्राम पंचायत वन्य जीव विभाग के माध्यम से प्रस्ताव पास करके भेजेगी तो इस पक्षी विहार केंद्र को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव कालवन के पक्षी विहार में प्रतिवर्ष नवंबर में साइबेरिया, मंगोलिया, चाइना व यूरोपीय देशों से 50 प्रजातियों के हजारों पक्षी आते हैं। मार्च में ये पक्षी वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दुनिया के विविध देशों से अनेक प्रजातियों के पक्षी यहां प्रवास के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय करके आते हैं, इससे सिद्ध होता है कि यह स्थान मौसम, स्वच्छ जलवायु, विकिरण रहित तथा उनके प्रवास और भोजन के लिए उत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्यजीव निरीक्षक मनवीर सिंह ने इस स्थान को हरियाणा सरकार की ओर से संरक्षित एवं विकसित करने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत को सौंपा, जिसे ग्राम पंचायत में पास करवाकर आगे भेजने को कहा। अब ग्राम पंचायत जिला अधिकारियों के माध्यम से उच्च अधिकारियों को इस स्थान को संरक्षित करने के लिए कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर आर्य समाज कालवन के प्रधान कपिल आर्य, गुरमीत आर्य, बलजीत, दीपक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed