{"_id":"63dea0a9c5ecc25a002a4441","slug":"na-jind-news-c-17-1-56986-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीडीपीओ कार्यालय पर सरपंचों का 20वें दिन भी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीडीपीओ कार्यालय पर सरपंचों का 20वें दिन भी धरना
Sat, 04 Feb 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। बीडीपीओ कार्यालय परिसर में सरपंचों का धरना लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता खंड प्रधान शिक्षा देवी ने की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सरपंचों की मांगों को नहीं मानती है तब तक आंदोलन जारी रहेगी।
कहा कि यदि सरकार बातचीत नहीं करती है और कोई समाधान नहीं निकालती है तो सरपंच आंदोलन को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं दूसरी तरफ महिला सरपंचों के साथ अत्याचार करके हिरासत में डाला जा रहा है। सरकार के मंत्री सरपंचों को चोर बोल रहे हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मूकदर्शक होकर केवल सुनते ही रहते हैं। ऐसे मंत्रियों पर सरकार को लगाम लगानी चाहिए। सरपंचों ने कहा कि आने वाले चुनावों में नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। सरपंचों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से भी आंदोलन में भागीदारी के लिए मदद मांगी जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रधान सुधीर बुआना, कुलदीप, सतीश, सोनू, नरेश, बलराज, रोहताश, हरदीप और अनिल मौजूद रहे।