फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी

Sat, 04 Feb 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। आज की पीढ़ी सोशल मीडिया पर सामाजिक होने का दिखावा तो करती है लेकिन वह वास्तविक रूप से सामाजिकता से दूर हो रही है। इसकी वजह संस्कार और संस्कृति से दूर होना है। ऐसे में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी है। ये बातें नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला ने कहीं।
डॉ. भोला पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य विक्रम कुंडू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान डॉ. भोला ने कहा कि आज कौशल शिक्षा की बहुत आवश्यकता है ताकि पढ़ाई के बाद विद्यार्थी बेरोजगार न रहकर स्वरोजगार स्थापित कर सकें। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को तनाव में नहीं आना चाहिए। बिना किसी तनाव के परीक्षा की तैयारी करें व अच्छा पौष्टिक भोजन लें। सुबह जल्दी उठकर हल्का शारीरिक अभ्यास कर दिन की शुरुआत करें। पढ़ाई से जब मन ऊबने लगे तो थोड़ी देर मनोरंजन करें।
विज्ञापन

कहा कि किसी प्रकार के तनाव को खुद पर हावी नहीं होने दें। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे बच्चों पर अधिक अंक लाने का दबाव न बनाएं। बच्चों के साथ मित्रता पूर्वक व्यवहार करें। पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी गलत संगत में जाकर नशे की दलदल में धंस रही है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपना शारीरिक व मानसिक विकास करना चाहिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा, कन्या गुरुकुल विद्यालय के प्राचार्य ओमबीर जागलान, सुशील जैन, भूराण गांव के सरपंच जोगेंद्र, पिल्लूखेड़ा गांव के सरपंच अनिल कुंडू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed