फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: बोहतवाला में सवा 33 लाख से बनेगी लाइब्रेरी और चौपाल

Sat, 04 Feb 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांव बोहतवाला, खुंगा, मांडो, ईंटलखुर्द का दौरा किया। गांव बोहतवाला में उन्होंने सवा 33 लाख रुपये से लाइब्रेरी और चौपाल बनवाने की घोषणा की।

खुंगा, मांडो, ईंटलखुर्द में पंचायत के मांग पत्र लिए। विधायक ने जन समस्याएं सुनीं और पंचायती राज, सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मार्फत समस्याएं निपटाने के आदेश दिए। डाॅ. मिड्ढा ने कहा कि वो आपके बीच अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने आए हैं। उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो विकास कार्य गांव में किए गए हैं उनका लेखा जोखा पेश कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में चारों ही गांवों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। महात्मा गांधी की सोच भारत गांव में बसता है को अमलीजामा पहनाते हुए गांव का विकास शहरी तर्ज पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed