फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: उद्घाटन के बाद भी नहीं खुला अटल पार्क, सैर करने पहुंचे लोग लौटे

Sat, 04 Feb 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने नरवाना में आयोजित समागम में शुक्रवार को अटल पार्क का उद्घाटन तो कर दिया लेकिन शनिवार को इसका ताला नहीं खुला। सुबह लोग सैर के लिए अटल पार्क पहुंचे तो गेट बंद होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। बड़े शहरों की तर्ज पर बने इस पार्क पर पांच करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनने पर नवंबर 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफीदों रोड पर अटल पार्क बनाने की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने एक वर्ष में ही अटल पार्क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। पार्क के लिए चार एकड़ जमीन पशुपालन विभाग से लेनी थी। नगर परिषद को जमीन हस्तांतरित होने में चार वर्ष लग गए। 2018 में जमीन नगर परिषद के नाम हुई। इसके बाद सितंबर 2019 में अटल पार्क की नींव रखी गई।
विज्ञापन

बीच-बीच में आई तमाम बाधाओं के बाद भी आखिरकार अब अटल पार्क का निर्माण कार्य पूरा हुआ और नगर परिषद ने पार्क को अपने अधीन कर लिया। शुक्रवार को नरवाना में गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अटल पार्क का उद्घाटन किया। जानकारी होने के बाद लोग शनिवार की सुबह पार्क पहुंचे लेकिन पार्क के गेट पर ताला लटका मिला। इसकी वजह से लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग और कैंटीन का प्रस्ताव पास
नगर परिषद की 20 जनवरी को हुई आम सभा की बैठक में अटल पार्क में कैंटीन तथा पार्किंग का ठेका देने के लिए प्रस्ताव पास किया था। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका ठेका दे दिया जाएगा।

बॉक
पार्क में है चिल्ड्रन कार्नर और जिम
अटल पार्क कुल 39 कनाल 15 मरले जमीन में बना है। पार्क में घास व पेड़ों के साथ-साथ एक झील भी विकसित की गई, जिससे लोग पार्क में पानी और फव्वारों के नजारे भी ले सकेंगे। यहां कैंटीन की भी व्यवस्था की जाएगी। पार्क में ग्रास ब्लॉक लगे हैं। यह सुविधा जींद में पहली बार किसी पार्क में की जाएगी। पार्क में बच्चों के अच्छे झूलों वाला चिल्ड्रन कार्नर तैयार किया गया है। बड़ों के लिए पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था भी है। पहली बार जींद में किसी पार्क में कैंटीन की सुविधा मिलेगी। सैर के लिए यहां वॉकिंग ट्रैक बनाए गए हैं।

बॉक्स
अटल पार्क को नगर परिषद ने अपने अधिकार में ले लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया। सोमवार से यह पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पार्क के रखरखाव, कैंटीन व पार्किंग का ठेका देने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। जल्द ही इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। -सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed