{"_id":"63dd56d2a0761468ae074ae2","slug":"na-jind-news-c-17-1-55877-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Feb 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सदर थाना पुलिस ने गोली चलाने और पीछा करने के आरोपी रामराय गांव निवासी मनीष को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लेकर जिला जेल भेज दिया है।
रामराय गांव निवासी प्रमेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त की सुबह आठ बजे वह सर्विस स्टेशन पर था, तभी मनीष ने उसपर गोली चला दी लेकिन गोली नहीं चली। मनीष उसके पीछे भागा। उसने बामुश्किल अपनी जान बचाई। आरोप लगाया कि इससे पहले आठ अप्रैल 2022 को राजेंद्र और उसको मनीष के द्वारा जान से मारने की धमकी मिली थी। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी गांव के ही मनीष को काबू कर एक दिन के रिमांड पर लिया और उसे दोबारा अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। (ब्यूरो )