{"_id":"6ad510cede95db2c41085f99","slug":"muzaffarnagar-accused-arrested-in-panchayat-jhota-theft-case-jind-news-c-199-1-sroh1009-162357-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंचायती झोटा चोरी के मामले में मुजफ्फरनगर का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंचायती झोटा चोरी के मामले में मुजफ्फरनगर का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। गांव कलौदा कलां से पंचायती झोटा चोरी करने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव बघरा निवासी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नरवाना अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 19 अगस्त की रात गांव कलौदा कलां से पंचायती झोटा चोरी हो गया था। अज्ञात व्यक्ति झोटे को कैंटर में लादकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने गांव के सरपंच कुलदीप नैन की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद आसिफ को नरवाना अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की वारदात में शामिल अन्य लोगों और पंचायती झोटे के संबंध में पूछताछ की जाएगी। संवाद