फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder of person in Jind Cousin shot him in fields of Julana, both gone for walk in morning

जींद में व्यक्ति की हत्या:जुलाना के खेतों में चचेरे भाई ने मारी गोली, सुबह घूमने गए थे दोनों; पहले हुई कहासुनी

Thu, 26 Jun 2025 08:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Jun 2025 08:53 AM IST
सार

जींद में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों चचेरे भाई सुबह खेतों में घूमने गए थे। वापसी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। 

विज्ञापन
Murder of person in Jind Cousin shot him in fields of Julana, both gone for walk in morning
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई सुबह घूमने के लिए निकले थे, किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और वापस लौटते ही आरोपी ने रिवॉल्वर निकाल कर सीधे गोली चला दी। मृतक को पांच गोलियां लगी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुलाना की नेहरु कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय सुरेश और उसका चचेरा भाई जगदीश खेतों की तरफ घूमने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन




लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई गोली
दोनों आपस में तेज-तेज बोलने लगे और इसके बाद वहां से वापस लौटते ही जगदीश घर में गया और वहां से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर लाया। तैश में आकर जगदीश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और सीधे सुरेश पर फायरिंग कर दी। जगदीश ने पांच गोली मारी, जिससे सुरेश वहीं पर गिर पड़ा और उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जगदीश को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि जगदीश काफी गुस्सैल किस्म का आदमी है। मृतक सुरेश और जगदीश कई साल से इकट्ठे ही रहते थे। सुरेश लकड़ी व्यापारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed