{"_id":"e190c3f24caa11101cf6ca67846cc606","slug":"murder-case-prize-announced-on-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा महंत की हत्या आरोपियों पर दो लाख इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा महंत की हत्या आरोपियों पर दो लाख इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला नरवाना
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी चौक स्थित पीपलनाथ डेरा के महंत की गला घोंटकर हत्यारों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने हत्यारों का सुराग देने पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में आए दो युवकों के फोटो जारी करके शहर में पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने बताया कि पांच अक्टूबर की रात को बाबा डेरा पीपलनाथ डेरा के महंत किशोरीनाथ की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इस दौरान डेरे से हत्या आरोपियों ने नकदी तथा जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा लूटपाट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
वारदात के 17 दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने डेर के निकट लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर दो युवक दिखाए दिए, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारों का सुराग देने वाले को दो लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन