{"_id":"6064bd348ebc3edbca3721c6","slug":"murder-bank-mitra-panchayat-economical-support-family-jind-news-rtk6023775167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा सुरबरा गांव करेगा मृतका पवन कुमारी के बच्चों की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा सुरबरा गांव करेगा मृतका पवन कुमारी के बच्चों की आर्थिक मदद
विज्ञापन
जींद। पेंशन बांटने के लिए राशि लेकर जा रही मंगलपुर गांव निवासी बैंक मित्र पवन कुमारी की हत्या के बाद अब सुरबरा गांव के लोगों ने उनके बच्चों की आर्थिक मदद का फैसला लिया है। यह फैसला सुरबरा गांव में हुई पंचायत में लिया गया। वहीं चर्चा है कि गांव के लोगों ने एक आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का भी फैसला लिया है। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि 22 मार्च को दुर्जनपुर गांव स्थित पीएनबी से पेंशन के 89 हजार रुपये निकाल कर मंगलनपुर गांव निवासी पवन कुमारी सुरबरा जा रही थी। रास्ते में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी और राशि लूट ली गई। वहीं पवन कुमारी के पति का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में दोनों बच्चों के सिर से बाप के बाद मां का भी साया उठ गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया था। ऐसे में सुरबरा गांव के लोगों ने पंचायत कर एक आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया है। वहीं पंचायत में फैसला लिया गया कि पूरे गांव से 200 से लेकर 500 रुपये की राशि प्रति परिवार एकत्रित कर मदद की जाएगी।
----------------
गांव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध
पंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि अब गांव में 12 अप्रैल से डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। इसके अलावा गांव में जो शराब के अवैध खुर्दों पर शराब बेची जाती है, उनको भी गांव में बंद करवाया जाएगा। जो इन फैसलों को नहीं मानेगा उन पर 11 हजार रुपये का जुर्माना होगा। इस मौके पर शमशेर, राजबीर, सेवा सिंह, मनीराम, सतबीर, खजाना, सतबीर, कृष्ण, मनीराम व राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------
नहीं है जानकारी
मुझे जानकारी नहीं है कि इस विषय में सुरबरा गांव में कोई पंचायत हुई है और इसमें इस प्रकार का फैसला लिया गया है। दोषी को अदालत सजा देगी, लेकिन इस प्रकार का फैसला नहीं है। इसका पता लगाया जाएगा और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रीतपाल सिंह, एसडीएम उचाना।